Monday, 11 May 2026
भारत दुनिया को दिखाने जा रहा ताकत - अग्नि-6 सुपर मिसाइल तैयार,

भारत दुनिया को दिखाने जा रहा ताकत - अग्नि-6 सुपर मिसाइल तैयार,

भारत दुनिया को दिखाने जा रहा ताकत - अग्नि-6 सुपर मिसाइल तैयार

नई दिल्ली - बी बी आई  टी डेस्क 

भारत दुनियां को अपनी ताकत दिखाने जा रहा है और अग्नि-6 मिसाइल इतिहास रचने को तैयार है। 10,000 किमी से ज्यादा रेंज और एम आर आई वी तकनीक वाली आई सी वी एम भारत को अमेरिका, रूस, चीन जैसे देशों की कतार में खड़ा करेगी। डीआरडीओ ने कहा है कि अग्नि-6 मिसाइल तकनीकी रूप से तैयार है। भारत की रक्षा क्षमता में एक बड़ा कदम आने वाला है।

डी आर डी पी  चेयरमैन समीर वी कामत ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत अपनी पहली 10,000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-6 का टेस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है जबकि सिर्फ सरकार की अनुमति का इंतजार है।

उसी के कुछ दिन बाद भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके बड़ा संकेत दिया कि अग्नि-6 इतिहास रचने के लिए तैयार है. इस घोषणा के साथ ही बंगाल की खाड़ी में नोटिस टू एयरमेन जारी किया गया है, जो लंबी दूरी की मिसाइल टेस्ट की तैयारी दिखाता है.।

Published on: 11 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111