भारत सरकार हर मोर्चे पर विफल - अखिलेश यादव
आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प' - अखिलेश यादव का महंगाई पर तंज
लखनऊ - बिग बॉस इंडिया टूडे
आम लोगों पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी।
देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम सीधे तौर पर तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा सीएनजी पर कीमत भी बढ़ाई गई हैं।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार हर मोर्च पर विफल रही है और आम जनता को 15 मई की सुबह महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के साथ-साथ सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) भी महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट को और भी प्रभावित किया है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत सरकारं पर तंज किया " आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है" और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।