Friday, 12 June 2026
भारत से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के लिए सुन्दर पालकी भेजी

भारत से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के लिए सुन्दर पालकी भेजी

भारत से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के लिए सुन्दर पालकी भेजी

संत महापुरुष बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वाले रहे प्रेरणा स्रोत

अमृतसर - बी बी आई  टी न्यूज 

गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के लिए भारत से एक सुंदर और सुनहरे रंग की फाइबर पालकी साहिब अटारी-वाघा बार्डर के जरिए भेजी गई। यह पालकी साहिब संत महापुरुष बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की प्रेरणा से उनके सेवादार बाबा गुरदेव सिंह कुल्ली वालों की तरफ से तैयार करवाई गई है।

दरअसल यह विशेष रूप से तैयार की गई पालकी को पाकिस्तान की तरफ से अनुरोध किया गया है। सिंध में रहने वाले महेश सिंह के अनुरोध पर इसे तैयार किया गया। ताकि श्री ननकाना साहिब में स्थापित कर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सुशोभित किया जा सके। इस अवसर पर धार्मिक श्रद्धा और सिख विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस सुंदर गोल्डन फाइबर पालकी साहिब की कीमत दो से ढाई लाख रुपए के बीच हैं। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्था लीडर भाई भूपिंदर सिंह भलवान ने कहा कि वाघा सीमा पर रमेश सिंह अरोड़ा तथा भाई महेश सिंह के सहयोगियों को यह पालकी साहिब औपचारिक रूप से सौंप दी जाएगी।

Published on: 12 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111