भारत पर मंडराता संकट
अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े सैन्य हमले
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की
नई दिल्ली - बी बी आई टी डेस्क
दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्ग पर बढ़ा तनाव बढ़ता ही जा रहा है। जिस कारण कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हूई है और वैश्विक व्यापार पर खतरा बढ़ गया है।कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका जताई जा रही है।भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आयात पर असर पड़ सकता है।
विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संकट लंबा खिंचता है तो पेट्रोल-डीजल, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्टों के अनुसार, तनाव के बावजूद होर्मुज मार्ग से सीमित स्तर पर वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही जारी है और स्थिति लगातार बदल रही है।