भारत के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणाम 4 मई को
सबसे अहम नजर पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर, किसकी बनेगी सरकार
नई दिल्ली - बी बी आई टी ब्यूरो
ारभात के चार राज्यों तमिलनाडु,असम, पश्चिम बंगाल, केरल सहित केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावों के परिणाम 4 मई को घोषित होने वाले है ,राजनीतिक गलियारों में बाज़ार काफी गर्म दिखाई दे रहा है। कोन से राज्य में किसकी सरकार बनने वाली है ,सत्ता पर काबिज कोन होगा। जबकि सबसे अहम सबकी नजरे पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम पर लगी हुई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा व त्रिमूल कांग्रेस में सीधी कांटे की टक्कर बताई जा रही है। वहां पर सत्ता सहित सरकार बनाना भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
लेकिन पॉलिटिकल ऑब्ज़र्वर का ध्यान अगर कहीं सबसे ज्यादा केंद्रित है, तो वह है पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्यों पश्चिम बंगाल का चुनाव इतना महत्वपूर्ण बन गया है?
इसको अलग-अलग नज़रिए से देखना होगा. सबसे पहले यही देखते हैं कि बीजेपी के लिए यह राज्य इतना अहम क्यों है? क्योंकि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जो जनसंघ के फ़ाउंडर थे, पश्चिम बंगाल उनका गृह राज्य है।यही वजह है कि 1950 से बीजेपी का लगातार प्रयास रहा है कि वह किसी तरह से पश्चिम बंगाल में कामयाब हों, वहां अपनी सरकार बना सके. हालांकि अभी तक वह सफल नहीं हुए हैं।
इस बार के चुनाव में बीजेपी की ओर से हर संभव कोशिश हुई. साधन, प्रचार और संसाधनों की कोई कमी नहीं रखी गई. सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग तक के आरोप लगे हैं और राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती भी हुई है। यह तो आने वाले समय ही बतायेगा कि ऊँट किस करवट बैठता है।