बिहार सरकार का टैंडर घोटाले में बड़ा एक्शन - दो आई ए एस अधिकारी सस्पेंड
बिहार (पटना) - बी बी आई टी डेस्क
बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए दो वरिष्ठ आई ए एस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेश सागर (2017 बैच) और जीविका परियोजना की निदेशक अभिलाषा कुमारी शर्मा (2014 बैच) शामिल हैं।
बता दे कि सरकार ने ये कार्रवाई टेंडर माफिया रिशु श्री उर्फ रिशु रंजन सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद की है। विशेष निगरानी इकाई ने रिशु श्री को गिरफ्तार किया था। योगेश सागर पर आरोप है कि रिशु श्री ने उन्हें और उनके परिजनों को यूरोप की सैर कराई।
वहीं अभिलाषा शर्मा पर आरोप है कि रिशु श्री ने उनके आवास की छत पर करीब 9 लाख रुपये खर्च कर बागवानी और सौंदर्यीकरण का काम कराया। इसके अलावा उनके कई रिश्तेदारों की देश के विभिन्न शहरों की यात्राओं का खर्च भी रिशु श्री ने ही उठाया।