Wednesday, 15 April 2026
बिहार में प्रथम बार बनी भाजपा की सरकार

बिहार में प्रथम बार बनी भाजपा की सरकार

बिहार में प्रथम बार बनी भाजपा की सरकार

सम्राट चौधरी ने ली 24वें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ 

बिहार (पटना) बी बी आई टी ब्यूरो 

बिहार में आज से नीतीश राज का अंत हो गये और भारतीय जनता पार्ट की पहली बार सरकार बन गई जबकि भाजपा के सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ जे डी यू कोटे से दो नये उप मुख्यमंत्री भी बनाए गए है। बृजेन्द्र प्रसाद यादव व विजय चौधरी ने शपथ ग्रहण की। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लै॰ जनरल (रिटायर्ड) सईद अता हसनेन ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई व शुभकामनाए भी दी। इससे पहले कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा दे दिया था और कुछ दिन पहले राज्यसभा सांसद सदस्य चुने गए थे।

अगले कुछ दिनों में बिहार की नई केबिनट बनाई जायेगी और मंत्रियो को शपथ दिलाई जाएगी।

Published on: 15 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111