बिहार के राज्यपाल से सेना अधिकारी मेजर जनरल जितेंद्र सिंह की शिष्टाचार भेंट
पटना - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
बिहार एवं झारखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने राजभवन में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात में सैन्य-नागरिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुलाकात के दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं, उनके कल्याण एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सहित सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई।