भाजपा युवा मोर्चा ने पीसीएस मेंस परीक्षा 2025 में कथित धांधली के विरोध में धरना-प्रदर्शन
जालन्धर। एस एन एन
पंजाब पीसीएस मेंस परीक्षा-2025 में कथित धांधली के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा जालंधर शहरी द्वारा डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब सरकार को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।