Thursday, 19 November 2026
भाजपा - ओके टाटा बाय बाय- फिर मिलेंगे

भाजपा - ओके टाटा बाय बाय- फिर मिलेंगे

भाजपा को बड़ा झटका, प्रशांत गम्भीर ने भाजपा को कहा अलविदा

युवा मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश नेता प्रशांत गंभीर आम आदमी पार्टी में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विकासपरक नीतियों और पंजाब में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला

जालंधर। रमेश महेन्द्रू 

पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में विशेष स्थान रखने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश नेता प्रशांत गंभीर ने भाजपा को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

प्रशांत गंभीर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों, जनहितैषी योजनाओं और आम लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर प्रशांत गंभीर ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार जिस तरह शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में काम कर रही है, उससे आम जनता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति का मुख्य उद्देश्य जनसेवा और लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

उन्होंने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब भाजपा की नीतियां जनहित और आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रह गई हैं। इसी कारण उन्होंने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया है।

प्रशांत गंभीर ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के विकास एवं जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

गौर हो कि प्रशांत गम्भीर पंजाब युवा मोर्च के मुख्य वक्ता है जबकि मोगा जिला के चुनाव प्रभारी भी हैं।

उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को राजनीतिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Published on: 17 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111