दुखद समाचार
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन
अखिलेश यादव के छोटे भाई थे प्रतीक यादव
लखनऊ - बी बी आई टी डेस्क
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार पर बड़ा संकट आ गया है.उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजप नेत्र हैं। प्रतीक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं।
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव को सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था,लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी है। अभी तक आधिकारिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. वह किसी काम से दिल्ली में थीं।
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जीपी गुप्ता ने बातचीत में कहा कि सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है। अब यह प्वाइजनिंग किस कारण हुआ, क्या उसको फुड प्वाइजनिंग हुआ या फिर उन्होंने किसी चीज का सेवन किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े थे।
प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी। वह भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं। वह भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं। दोनों की शादी 2011 में हुई और दोनों की एक बेटी भी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का रिश्ता बहुत अच्छा था। अखिलेश अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करते थे। प्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। मुलायम सिंह ने 2003 में औपचारिक तौर पर साधना गुप्ता के साथ शादी की थी जबकि प्रतीक का जन्म 1988 का बताया जाता है।
प्रतीक न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत थे। मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला। माखनलाल यूनिवर्सिटी, भोपाल से स्नातक और गुरु जाम्बेश्वर, हिसार से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इस दौरान तमाम संस्थानों में न्यूज से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां निभाई।