पंजाब भाजपा झटका
भाजपा नेता अनिल कुमार सेठी भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल
फाजिल्का - बी बी आई टी ब्यूरो
पंजाब की राजनीति में एक बड़ी खबर है कि पंजाब में वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी भााजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के फाजिल्का में वरिष्ठ राजनेता अनिल कुमार सेठी (नीलू) आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
बता दे कि अनिल कुमार सेठी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। वह फाजिल्का नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।