Sunday, 26 April 2026
भाजपा में आने वाले सांसदों को गद्दार करने वाले आप नेता पहले अपने अंदर झांकें: अमरजीत अमरी

भाजपा में आने वाले सांसदों को गद्दार करने वाले आप नेता पहले अपने अंदर झांकें: अमरजीत अमरी

भाजपा में आने वाले सांसदों को गद्दार करने वाले आप नेता पहले अपने अंदर झांकें: अमरजीत अमरी

जालन्धर- एस एन एन 

आम आदमी पार्टी में अधिकतर नेता दूसरे दलों से बाहर आए 

जालंधर : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने और आप नेताओं द्वारा उन्हें गद्दार कहने पर पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य स. अमरजीत सिंह अमरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमरी ने कहा कि जो आप वर्कर इन राज्यसभा सासंदों के घरों के बाहर जाकर गद्दार गद्दार कहकर चिल्ला रहे हैं वो पहले अपने अंदर और अपनी पार्टी के अंदर झांकें क्योंकि आम आदमी पार्टी में तो अधिकतर नेता दूसरे दलों से आए हुए हैं। ऐसे तो वे भी सभी गद्दार कहे जाएंगे। वैसे भी दल बदलना कोई अपराध नहीं है। इन राज्यसभा सांसदों ने केवल पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आने वाले समय में इस असफल सरकार को करारा जवाब देगी। अमरी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले मुफ्त बिजली के बड़े-बड़े वादे करने वाली पार्टी जनता को कोई ठोस राहत देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों से परेशान हैं, जो सरकार के वादाखिलाफी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र के प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है और उसकी नीतियां जनविरोधी साबित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल प्रचार और खोखले वादों पर चल रही है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रदर्शन कमजोर है। आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के वादे पर सत्ता में आई थी, लेकिन खुद भ्रष्टाचार और घोटालों में फंस चुकी है।

Published on: 26 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111