मेरा घर क्यों न गिरो दो मैं झुकूंगा नहीं’
भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी - अभिषेक बनर्जी
कोलकात्ता - बिग बॉस इंडिया टूडै
अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधाऔर कहा कि हमारे राज्य में कई मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री जैसा कोई नहीं। कैमरे पर घूस लेते हुए देखे गए व्यक्ति को भाजपा ने मुख्यमंत्री बना दिया गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी की करारी हार के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा पर सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता ने कहा कि आने वाले वक्त में इस सरकार को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा,यह विचार उन्होने कालीघाट में पार्टी विधायकों के साथ बैठक के दौरान व्यक्त किये।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। टीएमसी को 80 सीटें मिलीं।
बैठक में मौजूद टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनावी हार के बावजूद पार्टी भाजपा के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि वे जो चाहें करें… मेरा घर गिरा दें, नोटिस भेजें… मैं इन बातों के आगे नहीं झुकूंगा। चाहे कुछ भी हो जाए, भाजपा के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।