Wednesday, 29 July 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष शहरी का लाडोवाली रोड़ मार्कीट में भव्य स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष शहरी का लाडोवाली रोड़ मार्कीट में भव्य स्वागत

भाजपा सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही - अशोक सरीन " हिक्की "

जालन्धर - एस एन एन 

दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट एसोसिएशन, लाडोवाली रोड द्वारा भारतीय जनता पार्टी, जालन्धर शहरी के नवनियुक्त प्रधान अशोक सरीन "हिक्की" का भव्य स्वागत किया गया। ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सैनी ने श्री हिक्की का सबसे पहले मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक विशेष विचार-विमर्श बैठक का आयोजन भी किया गया।

बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, व्यापारियों से जुड़े मुद्दों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनियुक्त प्रधान अशोक सरीन "हिक्की" ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट एसोसिएशन के प्रधान श्री जोगिंदर सिंह सैनी ने अशोक सरीन "हिक्की" का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जालन्धर शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. टी. एस. रंधावा चेयरमैन,जोगिंदर सिंह सैनी (प्रधान), पार्षद पति अश्वनी ढंड,सुदेश गुप्ता जी, प्रजाय शर्मा, पवन कुमार, दर्शन सिंह सैनी, शिवम विज, सुमित जिंदल,अंकित अग्रवाल, विजय, राज बब्बर, हरमिंदर सिंह भोगल, दिनेश कुमार, गगन चौहान, सतीश कुमार, हरीश गुप्ता व अन्य उपस्थित हुए। 

Published on: 28 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111