Thursday, 19 November 2026
भाग्य दर्शन - सितारों की चाल व आपके भविष्य का हाल

भाग्य दर्शन - सितारों की चाल व आपके भविष्य का हाल

संपादकीय

बिग बॉस इण्डिया टूडे में एक नई पहल

भाग्य दर्शन

सितारों की चाल व आपके भविष्य का हाल

बिग बॉस इण्डिया टूडे – हिन्दी न्यूज चैनल अपने पाठकों और दर्शकों के लिए एक नया साप्ताहिक कॉलम ‘भाग्य दर्शन’ शुरू करने जा रहा है।

इस विशेष कॉलम के माध्यम से पाठकों को 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, ग्रहों की चाल तथा आने वाले सप्ताह से जुड़ी ज्योतिषीय जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस नई पहल के लिए चैनल ने जानी-मानी ज्योतिष परामर्शदाता सुश्री सरोज जोशी को अपने साथ शामिल किया है। सरोज जोशी जी प्रत्येक सप्ताह अपनी ज्योतिषीय जानकारी एवं परामर्श के माध्यम से पाठकों और दर्शकों के सवालों का जवाब देंगी।

आप भी पूछ सकते हैं अपना सवाल

यदि आप हमारी माननीय ज्योतिष परामर्शदाता सरोज जोशी जी से ज्योतिष संबंधी कोई सवाल पूछना चाहते हैं अथवा कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो आप बिग बॉस इण्डिया टूडे के व्हाट्सऐप नंबर पर अपना संदेश भेज सकते हैं।

व्हाट्सऐप नंबर: +91 9592029122

ध्यान रहे कि एक व्यक्ति एक समय में केवल एक ही सवाल भेज सकता है। प्राप्त सवालों में से चुने गए सवालों का जवाब हमारी ज्योतिष परामर्शदाता सरोज जोशी जी द्वारा निःशुल्क दिया जाएगा।

प्रत्येक रविवार को होगा प्रसारण

‘भाग्य दर्शन’ कॉलम का प्रसार एवं प्रचार प्रत्येक रविवार को बिग बॉस इण्डिया टूडे के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा।

हमारा प्रयास है कि पाठकों और दर्शकों को समाचारों के साथ-साथ ज्ञानवर्धक, रोचक एवं उपयोगी जानकारियां भी उपलब्ध करवाई जाएं।

बिग बॉस इण्डिया टूडे परिवार की ओर से ‘भाग्य दर्शन’ की इस नई शुरुआत के लिए आप सभी का हार्दिक स्वागत है।

भाग्य दर्शन 

सितारों की चाल व आपके भविष्य का हाल।

रमेश महेन्द्रू  - मुख्य संपादक 

बिग बॉस इण्डिया टूडे – हिन्दी न्यूज चैनल

Published on: 14 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111