Thursday, 19 November 2026
भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, कौशल और निर्माण परंपरा के प्रतीक

भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, कौशल और निर्माण परंपरा के प्रतीक

भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, कौशल और निर्माण परंपरा के प्रतीक

फगवाड़ा के ऐतिहासिक श्री विश्वकर्मा मंदिर के 116वें वार्षिक उत्सव में उमड़ी श्रद्धा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति ने समारोह को बनाया विशेष

भारत का इतिहास राजाओं व शासकों ने नहीं, कारीगरों, शिल्पकारों और मेहनतकश लोगों के कुशल हाथों ने रचा - अशोक कुमार मित्तल 

फगवाड़ा (पंजाब)। बी बी आई टी न्यूज 

भारत का इतिहास केवल राजाओं और शासकों ने ही नहीं, बल्कि कारीगरों, शिल्पकारों और मेहनतकश लोगों के कुशल हाथों ने भी रचा है। भगवान श्री विश्वकर्मा जी इसी सृजन, कौशल, कला और निर्माण परंपरा के प्रतीक हैं।

फगवाड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री विश्वकर्मा मंदिर के 116वें वार्षिक उत्सव में शामिल होकर श्रद्धा और प्रसन्नता का अनुभव हुआ। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशेष उपस्थिति ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

मंदिर के ऐतिहासिक विवरण के अनुसार, वर्ष 1911 में कारीगरों, बढ़ई, लोहार और राजमिस्त्रियों ने अपनी मेहनत, एक-एक रुपये के आर्थिक योगदान तथा अपने औजारों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण पूरा किया था। यह इतिहास केवल एक मंदिर के निर्माण की कहानी नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, श्रम, समर्पण और सामूहिक शक्ति की प्रेरणादायक मिसाल है।

यह ऐतिहासिक मंदिर आज भी समाज को संदेश देता है कि राष्ट्र का निर्माण केवल विचारों और योजनाओं से नहीं होता, बल्कि उन विचारों को धरातल पर साकार करने वाले कुशल हाथों, मेहनतकश श्रमिकों और कारीगरों के योगदान से होता है।

इस मौके लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीज के चांसलर व राज्य सभा सांसद अशोक कुमार मित्तल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व सोम प्रकाश,सरबजीत सिंह मक्कड़ व अन्य उपस्थित हुए। 

भगवान श्री विश्वकर्मा जी महाराज की परंपरा हमें श्रम का सम्मान करने, हुनर को पहचान देने और निर्माण कार्यों में लगे प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को महत्व देने की प्रेरणा देती है।

Published on: 12 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111