भगवान शिव जी को समर्पित धार्मिक समागम 13 जून को
हंसराज रघुवंशी करेंगे भगवान शिव की महिमा का गुणगान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल श्रद्धालु के तौर पर करेंगे शिरकत - दीपक बाली
जालन्धर - रमेश महेन्द्रू
पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि 13 जून की शाम को साईंदास स्कूल की ग्राऊंड में भगवान शिव जी को समर्पित ' एक शाम भगवान शिव के नाम " धार्मिक समागम का आयोजिन किया जा रहा है। जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक गायक हंसराज रघुवंशी संगीतमय भजनों की अमृतधारा में शिव भक्तों को श्रद्धा के सागर में डूबकिया लगवायेंगे।
इस विशेष बैठक में पंजाब केबिनेट मंत्री महेन्द्र भगत,पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, मेयर वनीत धीर, सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा, राजविंदर कौर थियाड़ा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबोधित किया।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सलाहकार दीपक बाली ने साईं दास स्कूल के ग्राउंड में 13 जून की शाम 6:30 बजे होने जा रहे धार्मिक समागम में शहर वासियों को शामिल होने की अपील की। बाली ने इस समागम को श्रद्धा, आस्था, विश्वास और संस्कृति का एक अनूठा संगम बताते हुए आशा व्यक्त की कि इसमें जालंधर और आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समागम में श्रद्धालु के तौर पर शिरकत करेंगे।
सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि यह समागम पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा भाईचारे की साझेदारी और एकता को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि भले ही पंजाब सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों को पूरा करने में पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है, लेकिन मुख्य तौर से यह समागम स्थानीय मंदिर कमेटियों, संत-महंतों और जालंधर वासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में भाईचारे की साझेदारी, शांति और धार्मिक एकजुटता को और मजबूत करना है