Monday, 15 June 2026
भोगपुर में सड़क हादसे में मां बेटी की मौत

भोगपुर में सड़क हादसे में मां बेटी की मौत

भोगपुर में सड़क हादसे में मां बेटी की मौत 

सड़क क्रास करते हुए हुआ हादसा 

जालन्धर  - एस एन एन 

भोगपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर घायल हो गई। घायल का इलाज सिविल अस्पताल भोगपुर में चल रहा है। इस घटना का दिल दहला देने वाला सी सी टी वी सामने आया है। इसमें रेहड़े पर रोड क्रास कर रही मां और दो बेटियों को तेज रफ्तार बस हिट कर देती है।

रेहड़े को टक्कर लगते ही तीनों 10 फीट उछलकर रोड पर गिरते हैं। मां और एक बेटी के ऊपर से बस गुजर जाती है। एक्सीडेंट के बाद शवों की पहचान तक करना मुश्किल हो गया। शव बुरी तरह से कट चुके थे। हाथ-पैर नजर नहीं आ रहे थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही सभी को भोगपुर के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने मां बेटी को मृत घोषित कर दिया।

 जालंधर-पठानकोट एनएच पर हुए इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच कर मृतक और घायल के नाम जुटाकर पहचान की। मरने वालों में पिंकी और उनकी बेटी योइदा है। घायलों में अबीदा का नाम सामने आया है। सभी प्रवासी हैं और कचरा बीनने का काम करते थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ये हादसा चावला स्वीट के सामने हुआ है। दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे।

घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रेहड़े को जैसे ही बस की टक्कर लगी तो उसमें स्टोर कर रखा कबाड़ जिसमें लिफाफे और प्लास्टिक की बोतलें थी पूरे रोड़ पर बिखर गईं। हादसे के वक्त ये लोग सड़कों पर बिखरा कचरा अपने रेहड़े में एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान पिंकी और उसकी बेटियां योइदा व अबीदा रेहड़े पर बैठ रोड क्रास कर रहे थे, तो तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

Published on: 15 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111