Friday, 12 June 2026
बहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल की बढ़ सकती हैं मुशकिले

बहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल की बढ़ सकती हैं मुशकिले

बहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल की बढ़ सकती हैं मुशकिले

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के ब्यान से गरमाई राजनिति

चण्डीगढ़  - बी बी आई  टी न्यूज 

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। इसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं, जिसने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

ज्ञानी रघुबीर सिंह ने दावा किया कि श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेशी के दौरान सुखबीर बादल ने बहबल गोलीकांड मामले में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। यह कबूलनामा श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष सार्वजनिक रूप से हुआ था और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी, जो मौजूदा समय में श्री अकाल तख्त के रिकॉर्ड में सुरक्षित मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एस आई टी अब ज्ञानी रघबीर सिंह की तरफ से दिए गए बयान और श्री अकाल तख्त में मौजूद वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य सूबतों की जांच कर सकती है। अगर जांच में इन दावों की पुष्टि होती है तो सुखबीर बादल के लिए कानूनी और राजनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

 

 

 

Published on: 12 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111