Wednesday, 15 April 2026
भाभी कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी हत्याकांड

भाभी कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी हत्याकांड

मीडिया इंफ्लूएंसर भाभी कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी हत्याकांड

बिग बॉस इंडिया टूडे ब्यूरो 

मीडिया इंफयूएंसर भाभी कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को कोर्ट द्वारा 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था जोकि 15 अप्रैल  को समाप्त होने जा रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अमृतपाल ने बड़ा खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह हत्या नहीं करना चाहता था, पर अनजाने में यह हत्या हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अमृतपाल मेहरों ने कहा कि उसे इस हत्या का पछतावा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हत्यारोपी इस प्रकार के पछतावे की बातें पूछताछ के दौरान करते ही होते हैं ताकि कानून या न्याय विभाग उनके साथ नर्मी से पेश आए। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी से और पूछताछ की जा रही है जिसमें हत्या को लेकर कई और अहम खुलासे होने के आसार हैं। अमृतपाल मेहरों की रिमांड 15 अप्रैल को खत्म हो रहा है। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस दोबारा उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Published on: 14 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111