Friday, 3 April 2026
बांग्‍लादेश के डीजीएफआई चीफ पाक‍िस्‍तान यात्रा पर

बांग्‍लादेश के डीजीएफआई चीफ पाक‍िस्‍तान यात्रा पर

 बांग्‍लादेश में तारिक रहमान सरकार आने के बाद देश में हलचल तेज

बंग्लादेश (ढाका)  - एस एन एन

बंगलादेश के डीजीएफआई के चीफ मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी भारत की खूफिया ऐजंसी रा प्रमुख से म‍िलने के बाद पाकिस्‍तान जा रहे है जो पाकिस्‍तान के आई एस आई चीफ से मुलाकात करेंगे।

बताया जा रहा है कि ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान सरकार आने के बाद देश में हलचल तेज हो गई है। बांग्‍लादेश की खुफिया एजेंसी के मुखिया DGFI DG मेजर जनरल कैसर राशिद चौधरी भारत की यात्रा के बाद अब पाकिस्‍तान रवाना हो गए हैं। मेजर जनरल कैसर पाकिस्‍तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ से मुलाकात करेंगे। इससे पहले भारत की यात्रा के दौरान बांग्‍लादेशी सेना के टॉप जनरल कैसर ने भारतीय खुफिया एजेंस रॉ के मुखिया से मुलाकात की थी। अब जनरल कैसर के अचानक से पाकिस्‍तान यात्रा से भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के कान खड़े हो सकते हैं।बांग्‍लादेश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेजर जनरल कैसर दो दिन तक इस्‍लामाबाद में रहेंगे। अभी उनको भारत आए एक महीना भी नहीं बीता है। मेजर जनरल कैसर चौधरी को पहले ब्रिगेडियर पद पर पदोन्‍नत किया गया और उसके तुरंत बाद उन्‍हें DGFI का प्रभारी बना दिया गया था। वह थाई एयरवेज के व‍िमान से बैंकाक के रास्‍ते इस्‍लामाबाद जा रहे हैं। इस्‍लामाबाद में वह आईएसआई चीफ और पाकिस्‍तानी सेना के आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मेजर जनरल चौधरी के साथ DGFI के 3 और अधिकारी भी पाकिस्‍तान गए हैं।

 

 

Published on: 02 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111