Wednesday, 13 May 2026
बिग बॉस इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल एवं शिखा न्यूज नेटवर्क  दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू को समर्पित है और इस चैनल की शुरुआत उनकी याद में किया जा रहा है।

बिग बॉस इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल एवं शिखा न्यूज नेटवर्क दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू को समर्पित है और इस चैनल की शुरुआत उनकी याद में किया जा रहा है।

बिग बॉस इंडिया नेटवर्क - न्यूज चैनल उन्हें ही समर्पित है।

स्वर्गीय पत्रकार अल्फा महेन्द्रू

(06 सितम्बर 1987 – 28 अप्रैल 2007)

पत्रकारिता जगत में अल्फा महेन्द्रू एक उभरता हुआ नाम थी, जिन्होंने अपनी छोटी सी आयु व कम समय में ही अपनी लेखनी, साहस और सच्चाई के प्रति समर्पण से एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एनकाउंटर, मैट्रो एनकाउंटर, दिव्य टाईम्स तथा राष्ट्रीय समाचार पत्र अमर उजाला में अपनी सेवाएं दीं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया।

उनकी लेखनी में सच्चाई की ताकत और समाज के प्रति संवेदनशीलता साफ झलकती थी। वे 

निर्भीक, निडर, कर्मठ और ईमानदार पत्रकार थी, जिन्होंने हमेशा निष्पक्ष और सत्य समाचार जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया।

आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनके कार्य और उनकी पत्रकारिता की मिसाल हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी।

बिग बॉस इंडिया टुडे न्यूज़ चैनल

शिखा न्यूज नेटवर्क 

उनकी पावन स्मृति को नमन करता है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

"आपकी कलम की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी।" 🙏

बिग बॉस इंडिया नेटवर्क - न्यूज चैनल 

शिखा न्यूज नेटवर्क परिवार एवं टीम

Published on: 29 Mar 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111