बचपन का दोस्त ही निकला कातिल - घटना सी सी टी वी में कैद
पटियाला - बिग बॉस इंडिया टूडे न्यूज
राजिंदरा मेडिकल कॉलेज के एम बी बी एस स्टूडेंट कमलदीप कुमार मित्तल की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसका बचपन का दोस्त ही कातिल निकला।
आरोपी बीती रात पीजी में उसके साथ ठहरा था और दोनों के बीच बहस के बाद अगली सुबह चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 10 से ज्यादा वार और गले-चेहरे पर गहरे जख्म मिले हैं।
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तस्वीरें सी सी टी वी में कैद हुई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कमलदीप के मोबाइल से आरोपी के खाते में 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।