बच्चे देश की सबसे बड़ी संपत्ति और धरोहर,बोझ नहीं - चन्द्रबाबू नायडू
आंध्रप्रदेश सरकार जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करेगी
आंध्रप्रदेश - बिग बॉस इंडिया टूडे
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अब राज्य सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी. सरकार का उद्देश्य राज्य में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करना है।
भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश के एक मुख्यमंत्री को अपने राज्य में घटती जनसंख्या पर चिंता जताई है। इसी चिंता से परेशान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री नायडू ने शनिवार को नरसन्नापेटा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया। इससे पहले 'स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र' कार्यक्रम में भी उन्होंने जनसंख्या में गिरावट पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी संपत्ति और धरोहर के रूप में देखा जाना चाहिए।