बी एस एफ हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में
जालंधर - बी बी आई टी
बीएसएफ हेडक्वार्टर गेट के बाहर 5 मई को हुए आई ई डी ब्लास्ट केस में पुलिस ने मुख्यारोपी को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया मुख्य आरोपी पंजाब का ही रहने वाला है। इस मामले में अभी तक 17 के करीब आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी ने आई ई डी में अपना सिम कार्ड लगाया हुआ था। आरोपी ने उसी नंबर पर कॉल किया ,जिस से आई ई डी ब्लास्ट हुआ था। सूत्रों के मुताबिक आई ई डी में इस्तेमाल विस्फोटक आरोपी ने बॉर्डर एरिया में मौजूद किसी शख्स से लिया था। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी का हाथ है। इस मामले के तार आई एस आई से जुड़े हैं। खुद डीजीपी पंजाब गौरव यादव भी पाकिस्तान का हाथ बता चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार आईएसआई के इशारे पर आतंकी साजिश का प्लान था। वहीं ब्लास्ट मामले में पंजाब में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जालंधर पुलिस की कई टीमों ने नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाए। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ भी की है। हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए टच में थे। ब्लास्ट से लिंक को लेकर जालंधर पुलिस बीते दिनों नवांशहर से भी 3 युवकों को उठा चुकी है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान और तेज किए हैं।