बी डी सतीशन को केरलम का मुख्यमंत्री बनने पर पी एम ने दी बधाई
नई दिल्ली - बिग बॉस इडिया टूडे न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वी.डी. सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने नवगठित राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद और पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया है।
केरलम की जनता से सीधा जुड़ाव दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मलयालम भाषा में पोस्ट कर कहा कि केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले वी.डी. सतीशन जी को हार्दिक बधाई दी ओर कहा कि मैं उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने केरल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटों पर कब्जा कर पिछले एक दशक से चले आ रहे माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ (एलडीएफ) शासन को उखाड़ फेंका।