Tuesday, 9 June 2026
बी डी सतीशन बने केरलम के मुख्यमंत्री

बी डी सतीशन बने केरलम के मुख्यमंत्री

बी डी सतीशन बने केरलम के मुख्यमंत्री 

त्रिवेन्द्रम  - बी बी आई  टी डेस्क 

केरलम में बी डी सतीशन के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार का गठन हो गया। यह वर्षों बाद ऐसा मौका था जब मुख्यमंत्री के साथ 20 मंत्रियों ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। केरलम के राज्यपाल रजिन्द्र विश्वनाथ आलेंकर ने नये मंत्रीमंडल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई सरकार में कई क्षेत्रीय पार्टियां शामिल थी ,उनमें से भी 9 मंत्री बनाए गये है जबकि कांग्रेस से 12 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जिनकी फोटो व सूची इसी समाचार में शामिल है। 

केरलम नये मंत्रीमंडल के गठन व शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के व कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Published on: 19 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111