Thursday, 19 November 2026
असम में दर्दनाक सड़क हादसा

असम में दर्दनाक सड़क हादसा

असम में दर्दनाक सड़क हादसा

मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 20 लोगों मौत

असम । बी बी आई टी डेस्क 

 असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की जानकारी मिली है । यात्रियों से भरी मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 

पुलिस के अनुसार, यह हादसा असम के कोहोरा रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हुआ। घटना रंगाजन इलाके में हाथीकुली टी एस्टेट के पास हुई, जहां एक मिनी बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Published on: 13 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111