असम में भारतीय वायुसेना का विमान ए एन-32 क्रैश
लैंड करते ही लगी आग,दो हिस्सों मे बटा विमान
असम - बी बी आई टी डेस्क
असम के जोरहाट में रौरिया एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो जाने का समाचार है। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था।हादसे के बाद विमान में आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया।
भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा विमान के संचालन के दौरान हुआ। यह ए एन-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। घटना में किसी के हताहत होने, नुकसान की सीमा या घटना के कारण के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।