Tuesday, 9 June 2026
अपार्टमेंट की चौंथी मंजिल से कूद कर युवती ने की आत्महत्या

अपार्टमेंट की चौंथी मंजिल से कूद कर युवती ने की आत्महत्या

अपार्टमेंट की चौंथी मंजिल से कूद कर युवती ने की आत्महत्या

युवती को मानसिक रोगी बताया जा रहा है

जयपुर - बी बी आई  टी डेस्क 

 एक युवती द्वारा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने का समाचार है। कालवाड़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालवाड़ की रहने वाली 27 साल की युवती ने सुसाइड किया है। वह पिछले 4 साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वह हाथोज में स्थित अपने फ्लैट पर भी अक्सर जाया करती थी। कल दोपहर को भी वह फ्लैट पर आई थी। दोपहर करीब 2 बजे वह घर से निकलकर करीब 100 मीटर दूर स्थित रेजीडेंसी की छत पर पहुंच गई। छत पर जाकर उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर दी। अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर आए। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बचपन में साइकिल से गिरने से उसके सिर में चोट लग गई थी। तब से वह लगातार बीमार चल रही थी। पिछले 4 वर्ष से उसकी मानसिक हालत ज्यादा खराब रहने लगी थी। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on: 23 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111