Tuesday, 9 June 2026
अमृतसर- मामूली विवाद, दो पक्षों में चली गोलियां,आप नेता घायल

अमृतसर- मामूली विवाद, दो पक्षों में चली गोलियां,आप नेता घायल

अमृतसर- मामूली विवाद, दो पक्षों में चली गोलियां,आप नेता घायल 

अमृतसर  - एस एन एन 

अमृतसर के आत्मा राम  इलाके में आपसी मामूली विवाद को लेकर गोली चलाये जाने की खबर है। जिसमें आप नेता जयपाल सिंह गोली लगने से घायल हो गया,जिसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी  हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करण सुपुत्र जयपाल सिंह वहां पर अपनी गाड़ी पार्क कर रहा था तो तेजेन्द्र सिंह सुपुत्र त्रिलोक सिंह ने कहा कि आप इस जगह पर गाड़ी मत लगाओ ,इस जगह हमारी गाड़ी लगेगी। बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया तो आप नेता जयपाल सिंह अपने बेटे के समर्थन में आ गया तो दोनों पक्षों की ओर से गोली चल गई। जिसमें आप का वार्ड नेता जयपाल सिंह व उसका किरायेदार नरेन्द्र सिंह जख्मी हो गए और इलाका निवासी बड़ी तादात में इकट्ठे हो गए। 

आप नेता जयपाल सिंह को तुरंत नजदीक के अमनदीप अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। डाक्टरों के अनुसार जयपाल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। नरेन्द्र सिंह जो इस घटना में घायल हुआ है वह जयपाल का किरायेदार है जोकि जयपाल के घर के नीचे बनी दुकान में स्पेयर पार्ट्स का काम करता है।

पुलिस मौके पर पहूंची और  घटना के बारे जांच कर रही है ।पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच-पड़ताल के उपरांत जो बनती कारवाई होगी वो की जायेगी, दोषी विरुद्ध केस दर्ज किया जायेगा।

उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजेन्द्र सिह सेवानिवृत्त पुलिस मुलाजिम है और उसका कहना है कि मैने गोली आत्म रक्षा हेतु चलाई है।

Published on: 28 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111