सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू का मर्डर
सड़क के बीच मारीयां गोलियां
अमृतसर - एस एन एन
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू पर लोहारका रोड पर अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैड संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके साथी उन्हें उठाकर सड़क से ले जाते नजर आ रहे हैं। सड़क पर गोली के खोल भी पड़े दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मैड संधू का करीब तीन महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ विवाद हुआ था। उस समय निहंग पक्ष की ओर से मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। उन्हें ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी भी दी गई थी।