Tuesday, 9 June 2026
अमृतसर में दिनदहाड़े टीचर की बेरहमी से ह’त्या   बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे थे घर

अमृतसर में दिनदहाड़े टीचर की बेरहमी से ह’त्या  बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे थे घर

अमृतसर में दिनदहाड़े टीचर की बेरहमी से ह’त्या

 बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे थे घर

अमृतसर - बी बी आई  टी डेस्क

 कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर दिनदहाड़े एक टीचर की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान  नरैणगढ़ ड्रेन के पास कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उनका गला काट दिया। गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण जगदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

Published on: 01 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111