Thursday, 2 July 2026
अमृतसर में बनेगा लव कुश व माता जानकी का भव्य मन्दिर - केजरीवाल

अमृतसर में बनेगा लव कुश व माता जानकी का भव्य मन्दिर - केजरीवाल

अमृतसर में बनेगा लव कुश व माता जानकी का भव्य मन्दिर - केजरीवाल 

अमृतसर - एस एन एन 

अमृतसर की पावन भूमी पर लव कुश व माता जानकी (सीता) का भव्य मन्दिर बनाया जायेगा इसकी घोषणा आम आदमी पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने की। उन्होने कहा कि भगवान श्री बाल्मीकि के मन्दिर के बिल्कुल साथ सीता माता का भव्य मन्दिर बनेगा। केजरीवाल ने कहा कि यह वह पावन धरती है यहां पर लव कुश का जन्म हुआ था व भगवान श्री बाल्मीकि से शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होने कहा कि यह वह जगह है जिस जगह पर लव कुश ने भगवान श्री राम द्वारा अश्वमेघ यज्ञ के बाद छोड़े गए घोड़े को बांध लिया था व युद्ध भी हुआ था। इस ऐतिहासिक व पावन धरती पर लव कुश व माता जानकी का मन्दिर बन जाने से अमृतसर की धरती ओर भी पावन हो जायेगी।

Published on: 02 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111