Tuesday, 16 June 2026
अमृतसर की ड्रीम सिटी में पंजाब व जम्मू-कश्मीर पुलिस की रेड

अमृतसर की ड्रीम सिटी में पंजाब व जम्मू-कश्मीर पुलिस की रेड

अमृतसर की ड्रीम सिटी में पंजाब व जम्मू-कश्मीर पुलिस की रेड 

दो आरोपी गिरफ्तार व उनकी दो गाड़ियां जब्त 

आरोपियों से एक ए के 47 ,एक पिस्तौल व 500 ग्राम नशीले पदार्थ बरामद 

अमृतसर  - एस एन एन 

स्थानीय ड्रीम सिटी इलाके में पंजाब व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे एक ए के 47,एक पिस्तौल व 500 ग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखपुरा व हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में हुई। 

डी एस पी यादविंदर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को आरोपियों के ड्रीम सिटी में छुपे हुए होने की सूचना मिली थी और उसी आधार पर संयुक्त रूप से छापामार कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

Published on: 16 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111