अमृतसर हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
एक अफगानी नागरिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से 8 आधुनिक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद
अमृतसर - बिग बॉस इण्डिया टूडे ब्यूरो
पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है जबकि बताया जा रहा है कि इनके नेटवर्क हवाला कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। इसको लेकर पंजाब पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस ने एक अफगान नागरिक समेत चार आरोपियों की गिरफ्तार किया है और उनसे 8 आधुनिक पिस्तौल की बरामदगी से यह स्पष्ट हुआ है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित नेटवर्क राज्य में अवैध हथियारों की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा होगा।
इस मामले में अमृतसर के दो अलग-अलग पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि नेटवर्क के पूरे ढांचे का पता लगाया जा सके।
जांच अधिकारी यह कोशिश कर रहे हैं कि अब तक कितने हथियार पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाए जा चुके हैं और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या रही है।
पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अपराध और अवैध हथियारों की सप्लाई को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अमृतसर हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ इसी अभियान का हिस्सा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऐसे नेटवर्कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।