Tuesday, 16 June 2026
अमेरिकी वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिकी वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिकी वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त

विमान में सवार 8 लोगों की मौत 

कैलिफोर्नया - बी बी आई  टी डेस्क 

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बड़ा विमान हादसा हो गया। अमेरिकी वायुसेना का B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर विमान नियमित परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गया और उसमें भीषण आग लग गई।

मृतकों में वायुसेना के जवानों के अलावा विमान परीक्षण कार्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञ और अन्य कर्मचारी शामिल थे। हादसे के बाद एयरफील्ड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और आने वाले विमानों को अन्य एयरबेस की ओर भेजा जा रहा है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका है कि विमान के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम, इंजन या परीक्षण किए जा रहे उपकरण में तकनीकी खराबी आई हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षण उड़ानें सामान्य उड़ानों की तुलना में अधिक जोखिम भरी होती हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट आने में कई महीने लग सकते हैं।

B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस अमेरिकी वायुसेना का लंबी दूरी का रणनीतिक बॉम्बर विमान है, जो 1955 से सेवा में है। यह पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है और दशकों से कई सैन्य अभियानों में इस्तेमाल होता रहा है।

गौरतलब है कि लॉस एंजिलिस से करीब 161 किलोमीटर उत्तर में स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस अमेरिकी वायुसेना के विमान परीक्षण और विकास का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां नए विमान, हथियार प्रणालियों और तकनीकों का परीक्षण किया जाता है।

Published on: 16 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111