Tuesday, 9 June 2026
अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, दो फाइटर जेट हवा में टकराए

अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, दो फाइटर जेट हवा में टकराए

अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, दो फाइटर जेट हवा में टकराए

अमेरिका/नई दिल्ली - बिग बॉस इंडिया टूडे

अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स बेस पर रविवार को एयर शो के दौरान दो EA-18G ग्रोलर फाइटर जेट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में सवार सभी 4 क्रू मेंबर समय रहते पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकल गए।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में चार पैराशूट नीचे उतरते दिखाई दिए। हादसे के बाद एयरफोर्स बेस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया और बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

जानकारी के मुताबिक दोनों विमान एयर बेस से करीब 2 मील दूर क्लोज-फॉर्मेशन मैनूवर्स कर रहे थे, तभी हवा में टक्कर हो गई। जमीन पर गिरते ही विमानों में आग लग गई और आसमान में काला धुआं छा गया। एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआती जांच में पायलट की गलती की आशंका नजर आ रही है। हालांकि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी। घटना के समय मौसम साफ था और विजिबिलिटी भी अच्छी बताई गई।

यह “गनफाइटर स्काइज एयर शो” 8 साल बाद आयोजित किया गया था, जिसे देखने हजारों लोग पहुंचे थे।EA-18G ग्रोलर अमेरिकी नौसेना का एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर फाइटर जेट है। इसकी कीमत करीब 550 से 600 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को जाम करने में इस्तेमाल होता है।

Published on: 18 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111