Tuesday, 9 June 2026
अमेरिका में 30 भारतीय  गिरफ्तार, शीघ्र होंगे डिपोर्ट  असंवैधानिक तौर पर रह रहे थे अमेरिका

अमेरिका में 30 भारतीय  गिरफ्तार, शीघ्र होंगे डिपोर्ट असंवैधानिक तौर पर रह रहे थे अमेरिका

अमेरिका में 30 भारतीय  गिरफ्तार, शीघ्र होंगे डिपोर्ट

असंवैधानिक तौर पर रह रहे थे अमेरिका

अमेरिका / नई दिल्ली :- बी बी आई  टी डेस्क 

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (US) में 30 भारतीय ट्रक चालकों को फेडरल ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से रह रहे लगभग 30 भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया है और उन्हें जल्द ही भारत डिपोर्ट किया जा सकता है।

जानकारी  मुताबिक, वे सभी कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा  ने जारी बयान में कहा कि 11-15 मई के सप्ताह के दौरान एरिज़ोना के युमा सेक्टर के सीमा गश्ती एजेंटों ने ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 36 सेमी-ट्रक चालक पाए गए हैं।

इन अवैध ट्रक चालकों में से 30 भारत से है, जबकि शेष छह मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस से थे। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर अवैध प्रवासियों के पास रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज थे, जो उन्होंने पूर्व की जो बाइडेन सरकार के दौरान हासिल किए थे और अब वैध नहीं थे।

ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिका में रह रहे विदेशी मूल के ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों को कमर्शियल वाहन चलाते समय जानलेवा दुर्घटना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Published on: 02 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111