अमेरिका की तरह भारत भी अपने हितों को देता है प्राथमिकता- एस जयशंकर
नई दिल्ली - बी बी आई टी डेस्क
भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ रविवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि 'जैसे अमेरिका अपने हितों को प्राथमिकता देता है उसी तरह भारत भी अपने हितों को प्राथमिकता देता है.
अमेरिकी विदेश मंत्री भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं और भारत पहुंचने से पहले उन्होंने कहा था कि 'भारत जितना चाहे तेल अमेरिका से ख़रीद सकता है.'
अमेरिका के इस रुख़ को लेकर भारत में विपक्ष और विशेषज्ञों ने चिंता जताई थी और कहा था कि अमेरिका पर पूरी तरह से निर्भर होना रणनीतिक रूप से बहुत बड़ी ग़लती होगी.
इससे पहले मार्च में अमेरिका के उप-विदेशमंत्री क्रिस्टोफ़र लैंडौ ने कहा था कि चीन के साथ व्यापार समझौतों से सबक़ लेते हुए भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिका अपने हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा.