Monday, 29 June 2026
अमेरिका-ईरान के बीच फिलहाल सैन्य कार्रवाई पर विराम, बातचीत से समाधान की कोशिश

अमेरिका-ईरान के बीच फिलहाल सैन्य कार्रवाई पर विराम, बातचीत से समाधान की कोशिश

अमेरिका-ईरान के बीच फिलहाल सैन्य कार्रवाई पर विराम, बातचीत से समाधान की कोशिश

कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच तकनीकी स्तर की प्रसावित वार्त 30 जून को

नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर सैन्य हमले रोकने पर सहमति जताई है। पिछले तीन दिनों से दोनों देशों के बीच जारी तनाव और सैन्य कार्रवाई के बाद अब कूटनीतिक बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 17 जून को हुए समझौते के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा जारी रहेगी। इसी क्रम में कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता प्रस्तावित है। हालांकि, ईरान की ओर से इस बैठक को लेकर अलग बयान भी सामने आया है और आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आपसी समझौते के तहत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही बाधित नहीं की जाएगी। हाल के दिनों में इस समुद्री मार्ग पर बढ़ते तनाव और हमलों के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिससे वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन और रडार ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। इसके बाद दोनों देशों ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोककर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर सहमति व्यक्त की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने वार्ता की पहल की है, जबकि ईरान ने इस दावे से इनकार किया है। दोनों देशों के बयानों में अंतर होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें संभावित वार्ता और क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों पर टिकी हुई हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है तो मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव को कम करने और वैश्विक समुद्री व्यापार को सामान्य बनाने में मदद मिल सकती है।

Published on: 29 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111