Wednesday, 6 May 2026
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू की 19वीं पुण्यतिथि पर चौथा फ्री आई चैकअप कैंप

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू की 19वीं पुण्यतिथि पर चौथा फ्री आई चैकअप कैंप

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क चौथा नेत्र रोग जांच शिविर 

दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू की 19वीं पुण्यतिथि को था समर्पित 

नि: शुल्क नेत्र रोग जांच, दवाईयां व लैंस सहित आप्रेशन 

32 मरीज को मिली सफेद मोतियाबिंद से राहत

जालन्धर  - एस एन एन 

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन  - ग़ैर सरकारी संगठन द्वारा दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू को समर्पित एवं 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के सहयोग से गुरू नानक पुरा वैस्ट स्थित मुख्यालय में नि: शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डा॰ अरूण वर्मा व डा॰ गुरप्रीत कौर- नेत्र रोग विशेषज्ञ व सर्जन ने मरीजों की जांच की और दवाईयां भी दी गई। 

शिविर में जांच के उपरांत 32 सफेद मोतियाबिंद से ग्रस्त मरीजों के नि: शुल्क आप्रेशन किये गये। शिविर के दौरान व सिविल अस्पताल में मरीजों का अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा खास ध्यान रखा गया व सहायता भी की।

नेत्र रोग जांच शिविर में मरीजों की आखों की कम्पयूटर द्वारा 

जांच की गई और बहुत ही कम दाम में नजर की ऐसे उपलब्ध करवाई गई।

इस मौके अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, वाईस चेयरमैन हर्ष महेन्द्र , डा॰ मुकेश वालिया,डा॰ चन्द्र प्रकाश, जसबीर सिंह लाडी,एडवोकेट जयपाल शर्मा, अनमोल सिंह,महासचिव प्रतीक महेन्द्र , तिलक राज, रजिन्द्र सिंह बाठ, परषोतम लाल शर्मा, महेश शर्मा, सुलखण सिंह, गुरमीत सिंह कलेर, गुरजीत सिंह खेत्रपाल, नरेन्द्र कौर,सुप्रया जमवाल महेन्द्रू, जनक राज,ललित मैहता,देव शर्मा, तरसेम सिंह भोला,नूपुर महेन्द्र , मुस्कन ऑप्टिकल व आशीर्वाद लैब ने अपनी सेवाए प्रदान की।

Published on: 06 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111