अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा चौथा नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित
285 मरीजों ने करवाई नि:शुल्क आँखों की जांच
35 मरीज सफेद मोतियाबिंद आप्रेशन के लिए चयनित
जालनधर - कृष्ण
अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन (गैर सरकारी संस्था) द्वारा गुरू नानक पुरा वेस्ट स्थित मुख्यालय में चौथा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य " आंखें है अनमोल " प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना था।
शिविर में कुल 285 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं तथा 35 मरीजों के सफेद मोतियाबिंद (लेंस सहित) ऑपरेशन के लिए चयन किया गया जो कि दो दिन बाद स्थानीय सिविल अस्पताल में नि:शुल्क करवाए जायेंगे।
इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. अरुण वर्मा (सीनियर मेडिकल ऑफिसर, ई एस आई अस्पताल) तथा डॉ. गुरप्रीत कौर (सीनियर मेडिकल ऑफिसर, मोबाइल आई विंग, सिविल अस्पताल) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के इंचार्ज डॉ. मुकेश वालिया तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. चंद्र प्रकाश रहे।
शिविर के दौरान अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने संस्था की सामाजिक सेवाओं और स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि दिवंगत पत्रकार अल्फ़ा महेन्द्रू की 19 वीं पुण्यतिथि नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
वहीं डॉ. मुकेश वालिया ने नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालाऔर कहा कि हमें सेहतमंद खुराक खानी चाहिए जबकि जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए।
शिविर में आशीर्वाद लैबोरेटरी द्वारा नि:शुल्क शुगर जांच तथा मुस्कान ऑप्टिकल्स द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, महासचिव प्रतीक महेन्द्रू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट जयपाल शर्मा, महेश शर्मा व गुरजीत सिंह खेतरपाल, ललित मेहता, जनक राज, जसबीर सिंह लाडी, उपाध्यक्ष सुप्रिया जमवाल, देव शर्मा, रोटेरियन तरसेम सिंह भोला, नूपुर महेन्द्रू, केशव, अनमोल सिंह, सुलाखण सिंह, गुरमीत सिंह कालेर, परशोत्तम लाल शर्मा, राजिंदर सिंह बाठ तथा हर्ष महेन्द्रू (वाइस चेयरपर्सन) व अन्य उपस्थित रहे। फाउंडेशन द्वारा डा॰ अरूण वर्मा, डा॰ गुरप्रीत कौर,डा॰ मुकेश वालिया व अन्य को सम्मानित भी किया गया।
अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन ने भविष्य में भी समाज सेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।