Thursday, 11 June 2026
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय योग उत्सव का आयोजन

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय योग उत्सव का आयोजन

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय योग उत्सव का आयोजन

विशेष नोट : सभी योग साधक अपने साथ जमीन पर बिछाने हेतु चादर, दरी अथवा चटाई, पीने के पानी की भरी हुई बोतल तथा पसीना पोंछने के लिए तौलिया अवश्य लेकर आएं।

जालन्धर  - एस एन एन

 स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन (ग़ैर सरकारी संगठन), जालन्धर शहर द्वारा 10 दिवसीय योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह योग उत्सव 13 जून 2026 से 22 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगा।

योग उत्सव का आयोजन प्रेम चंद मारकण्डा एस. डी. कॉलेज फॉर वूमेन, निकट श्री सत्य नारायण मंदिर, एस. डी. कॉलेज रोड, मुहल्ला गोविन्दगढ़, जालन्धर शहर में किया जाएगा।

इस योग शिविर में अनुभवी योग शिक्षकों जसबीर सिंह, सरदूल सिंह एवं रेखा उप्पल द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन, जालन्धर शहर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रेम चंद मारकण्डा एस. डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालन्धर शहर तथा भारतीय योग संस्थान, नई दिल्ली (रोहिणी), जालन्धर यूनिट का विशेष सहयोग रहेगा।

संस्था ने अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से इस योग उत्सव में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की अपील की है। शिविर में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पूर्णतः नि:शुल्क रखा गया है।

विशेष नोट : सभी योग साधक अपने साथ जमीन पर बिछाने हेतु चादर, दरी अथवा चटाई, पीने के पानी की भरी हुई बोतल तथा पसीना पोंछने के लिए तौलिया अवश्य लेकर आएं।

इस संबंध में जानकारी रमेश महेन्द्रू (अध्यक्ष), जसविन्द्र सिंह धीरज (महासचिव) एवं एडवोकेट जयपाल शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) परषोतम लाल शर्मा जन सम्पर्क अधिकारी, डा॰ मुकेश वालिया मुख्य सलाहकार हैल्थ ने संयुक्त रूप से दी।

Published on: 11 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111