नैशनल डॉक्टर दिवस पर डॉ. जे. एस. निज्जर को किया सम्मानित
जालंधर - नैशनल डॉक्टर दिवस के अवसर पर एनजीओ अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा उत्तर रेलवे अस्पताल, जालंधर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के अपर मुख्य मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जे. एस. निज्जर को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे हीरो होते हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. जे. एस. निज्जर ने अपनी सेवाओं से समाज में एक मिसाल कायम की है। डा॰ निज्जर को फूल,सरोपा,स्मृति चिन्ह व उनका नाम अंकित पैन देकर सम्मानित किया।
वहीं, सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. जे. एस. निज्जर ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा ही उनका सबसे बड़ा धर्म है।
इस अवसर पर अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज, रेलवे पर्यावरण संरक्षण के मुख्य सलाहकार विजय कुमार, पर्यावरण संरक्षण के मुख्य सलाहकार ललित मेहता, जनसंपर्क अधिकारी परषोतम लाल शर्मा, बलबीर कौर, गरिमा, रघुवीर सिंह ,धीरज कुमार व अन्य सदस्य शामिल रहे।