Wednesday, 10 June 2026
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन एवं प्रेम चंद मारकण्डा एस डी कॉलेज फार वूमेन की एन सी सी कैंडिडेट ने निकाली जागरूकता रैली

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन एवं प्रेम चंद मारकण्डा एस डी कॉलेज फार वूमेन की एन सी सी कैंडिडेट ने निकाली जागरूकता रैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष 

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन एवं प्रेम चंद मारकण्डा एस डी कॉलेज फार वूमेन की एन सी सी कैंडिडेट ने निकाली जागरूकता रैली

उत्तर रेलवे डी ई एम यू शैड में किया पौधारोपण 

सीनियर डी एम ई प्रशांत शर्मा रहे मुख्यतिथि , आर पी एफ ने दिया सहयोग 

जालंधर - हर्ष महेन्द्रू

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन (गैर सरकारी संगठन) व प्रेम चंद मारकण्डा एस डी कॉलेज फार वुमेन के एन सी सी कैंडिडेट द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मंडल का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन एवं प्रेम चंद मारकण्डा एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन की एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रिंसीपल डा॰ पूजा पराशर ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई,वह ओल्ड जवाहर नगर, अर्जुन नगर और रेलवे 40 क्वार्टर होते हुए उत्तर रेलवे के डी.ई.एम.यू. शैड पहुंची। रैली के दौरान छात्राएं पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता नारे लगा रही थीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सीनियर डीएमई) श्री प्रशांत शर्मा थे। प्रोजेक्ट प्रभारी श्री अशोक सैनी (सीनियर अनुभाग अभियंता - जनरल)  व सहायक सामग्री प्रबंधक राजीव वर्मा विशेष अतिथि रहे।

डी.ई.एम.यू. शैड के पार्क एवं प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस रैली का नेतृत्व मेजर प्रिया महाजन ऐसोसिऐट एन सी सी अधिकारी एवं अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रमेश महेन्द्रू ने किया।

समारोह के दौरान अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा मुख्य अतिथि श्री प्रशांत शर्मा को सरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट प्रभारी श्री अशोक सैनी सहायक मैटीरियल प्रबन्धक राजीव वर्मा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं के जलपान की व्यवस्था अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा की गई। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फूलों के पौधे भेंट किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता प्रशांत शर्मा, अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, महासचिव जसविंदर सिंह धीरज, मुख्य सलाहकार (पर्यावरण संरक्षण) ललित मेहता, प्रो॰ प्रिया महाजन, नूपुर महेन्द्रू, रमेश भल्ला, राजीव वर्मा, अरूण सेठी,प्रदीप छाबड़ा, नरेश कुमार, जसविन्द्र कौर,संतोष बसरा व रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ उपस्थित रहा।

मुख्य अतिथि श्री प्रशांत शर्मा सीनियर डी एम ई

 पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।

महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज 

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस प्रकार की रैलियां एवं अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मेजर प्रिया महाजन

पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन-जन का अभियान बनाना होगा। युवा पीढ़ी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

मुख्य सलाहकार पर्यावरण संरक्षण ललित मैहता 

प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। पौधारोपण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।

 प्रोजेक्ट प्रभारी अशोक सैनी सीनियर सैकशन इंजिनियर 

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष  रमेश महेन्द्रू

सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं का धन्यवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Published on: 06 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111