Thursday, 7 May 2026
अखिलेश यादव - ममता बनर्जी मुलाकात, सम्मानित किया व हौंसला बढ़ाया

अखिलेश यादव - ममता बनर्जी मुलाकात, सम्मानित किया व हौंसला बढ़ाया

अखिलेश यादव ने की ममता बनर्जी से मुलाकात 

हौंसला बढ़ाया, सम्मानित किया व कहा आप हारी नहीं दलेरी से चुनाव लड़ी है

पश्चिम बंगाल (कोलकात्ता) - बी बी आई टी ब्यूरो 

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कोलकात्ता पहूंचे । वहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की। बंगाल में 15 साल पुराने टीएमसी शासन के खात्मे और भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यह उनकी पहली मुलाकात है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा को दीदी हमेशा से खटकती रही हैं। अखिलेश का मानना है कि भले ही इस बार आंकड़े टी एम सी के पक्ष में न रहे हों, लेकिन ममता बनर्जी ने एक योद्धा की तरह मुकाबला किया है।  

ममता बनर्जी खुद अखिलेश यादव को रिसीव करने के लिए गेट तक आईं, जबकि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश को गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और कहा, दीदी, आप हारी नहीं हैं। अखिलेश ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से चुनाव लड़ा, वह वाकई काबिले तारीफ है।

Published on: 07 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111