Sunday, 28 June 2026
अक्षय कुमार की " वेलकम टू द जंगल " ने पहले दिन मचाई धूम

अक्षय कुमार की " वेलकम टू द जंगल " ने पहले दिन मचाई धूम

अक्षय कुमार की " वेलकम टू द जंगल " ने पहले दिन मचाई धूम

मुम्बई  :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

" वेलकम टू द जंगल "ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए साल की सबसे चर्चित फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी और कई बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से एक दिन पहले फिल्म के पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए गए थे, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

 पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने न सिर्फ शानदार ओपनिंग दर्ज की बल्कि कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा होने और मल्टीस्टार कास्ट की वजह से फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया।  फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक खासतौर पर फिल्म की कॉमेडी, मल्टीस्टार कास्ट और एंटरटेनमेंट वैल्यू की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की सफलता का बड़ा कारण इसकी लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी और लंबे समय बाद आई नई किस्त को माना जा रहा है। फिल्म का स्टार कास्टफिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसे फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला ने बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

वेलकमटू द जंगल ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत करते हुए 18.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। इसके साथ ही फिल्म ने साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया और 29 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। आने वाले दिनों में भी फिल्म से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Published on: 27 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111