Thursday, 19 November 2026
अक्षरधाम मंदिर में वार्षिक अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर

अक्षरधाम मंदिर में वार्षिक अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर

अक्षरधाम मंदिर में वार्षिक अन्नकूट महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर

संतों के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, जालंधरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

जालंधर। रमेश महेन्द्रू 

अक्षरधाम मंदिर में आयोजित पावन वार्षिक अन्नकूट महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में नतमस्तक होकर भगवान के दर्शन किए तथा समस्त जालंधरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस दौरान राकेश राठौर ने परम पूज्य स्वामी श्री मुनिवत्सल जी एवं स्वामी श्री आर्यपुरुष जी के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य मनुष्य को सदैव धर्म, सेवा, संस्कार और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। संतों के आशीर्वाद से समाज एवं देश की सेवा करने का संकल्प और अधिक मजबूत होता है।

उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि जालंधर सहित समस्त पंजाब में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख एवं मंगल का संचार हो।

Published on: 15 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111